Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: भगवान नृसिंह जयंती पर दोहे, सुशील शर्मा

Aditi News Team

Sun, May 11, 2025
भगवान नृसिंह जयंती पर दोहे सुशील शर्मा गोधूलि की बेल थी, प्रकट भए प्रभु पाल। ना दिन था ना रात थी , टूटे सारे जाल।   प्रकट भए प्रभु खम्भ से, अद्भुत रूप अनूप। सुर नर मुनि सब डर गए, देखा नरहरि रूप।।   नरसिंहम का रूप धर, रखा भक्त सम्मान। हिरण्य बंधु को मार कर,हरा दुष्ट अभिमान।   देख भक्ति प्रह्लाद की, दौड़े आए नाथ। शरणागत वत्सल प्रभु, चरणों में मम माथ।।   केहरि मुख नर तनु धरे, दंत बने हथियार। असुरों का मर्दन किया, भक्तों के रखवार।।   भक्तों के संकट हरन, पल में आए आप। नरसिंहम प्रभु रूप है,दर्शन कटते पाप।।   नृसिंहम का अवतरण,, भक्ति भाव विस्तार। सकल हृदय मंगल जगे, मन के मिटें विकार।।   असुरों का अभिमान हर, हरे सभी के पाप। श्री नरहरि की कृपा से, मिटे जगत का ताप।।   गरज उठे नरसिंह प्रभु, गूँज दिशाएं घोर। नाश पापियों का हुआ, मिटा पाप का शोर।।   नरसिंहम प्रभु जो जपे, संकट मिटे तुरंत। भय बाधा सब दूर हो, अंत मिलें भगवंत।   ✒️सुशील शर्मा✒️

Tags :

जरूरी खबरें