Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: पत्रकारिता दिवस पर दोहे ,

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
पत्रकारिता दिवस पर दोहे , सुशील शर्मा की    पत्रकारिता का दिवस ,कलम लिए हैं हाथ। भारत के उत्थान में ,इनका उत्तम साथ।   भारत के जनतंत्र का ,यह चौथा स्तंभ। दृढ़ निर्भय निष्पक्ष है ,सदा सत्य अनुलम्ब।   पत्रकार वह शख्स है, हाथ कलम तलवार। जिसके हर इक शब्द पर ,न्याय करे अधिकार।   प्राणों की बाजी लगा ,कुछ लिखते हैं सत्य। कुछ आदर्शों पर चलें ,घुटते रहते नित्य।   सजग सतत सच्चा सदा ,लिए सत्य पतवार। न्याय तुला पर जो करे ,एकतुल्य व्यवहार।

Tags :

जरूरी खबरें