Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: गाडरवारा,बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा की

Aditi News Team

Fri, Aug 30, 2024
बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा की गाडरवारा । भादो माह की व्दादशी तिथि के दिन बछ बारस पर मनाया जाता है । इस दिन पुत्रवत महिलाओं अपने पुत्र के स्वास्थ्य और लम्बी उम्र के लिए गौमाता से प्रार्थना करती। है। और बछड़े के साथ वाली गाय की भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना करती हैं । यह पर्व विशेष रूप से राजस्थानी मारवाड़ी समाज की महिलाओं व्दारा सामुहिक रूप से विभिन्न स्थानों पर लोकपरम्पराओ के संवर्धन की दिशा में मनाया जाता है । इस दिन चाकू से काटी गई वस्तुएं, गेहूं, जौ, और गाय के दूध से वनी चीजो का सेवन निषेध रहता है /एक दिन पहले ही रात्रि में मूंग, मोठ, चने, बाजरा, भिगोकर रख दिया जाता है जिसे भिगोना कहते हैं,जिसे उपवास अनुसार महिलायें सेवन करती हैं । गाडरवारा नगर में विभिन्न स्थानों पर यह पावन सनातन पर्व को उत्साहित होकर मनाया गया । प्रस्तुत चित्र में माहेश्वरी और मारवाड़ी सोनी परिवार नै पलोहा नाका स्थित मोलासरिया दाल में मनाया गया

Tags :

जरूरी खबरें