Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: गाडरवारा,प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने की मांग।

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
प्राइवेट स्कूलों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने की मांग। गाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्राइवेट स्कूलों में विगत वर्षों से शासन के द्वारा विद्यार्थी के हितों में बहुत ठोस कार्रवाई कर नियमों का पालन कराया जा रहा है। परंतु वर्तमान में कुछ प्राइवेट स्कूलों में शासन के नियम कानून को दरकिनार करते हुए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ धोखा किया जा रहा है। उक्त विषय को लेकर भाजपा नेता पवन पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को उक्त समस्याओं को लेकर ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है।पत्र उल्लेख किया गया है गाडरवारा एवं नरसिंहपुर जिले के समस्त निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तके विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में लगवाई जा रही है।मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 और इसके अंतर्गत बनाए गए नियम 2020 एवं सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी परिपत्रों के निर्देशो के परिपालन सी.बी.एस.ई बोर्ड एवं मध्यप्रदेश शासन के नियम अनुसार कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली से 12वीं तक एनसीईआरटी की पुस्तक लागू करने संबंधी आदेश जारी करने की मांग अभिभावकों के हित में की गई है। अभिभावकों को निजी प्रकाशको की महंगी एवं अमान्य पुस्तकों को खरीदना ना पड़े। मध्य प्रदेश के सभी जिला स्तरों पर इसकी निगरानी स्कूलों से संबंधित बनाई गई। जिला समितियां के द्वारा ठोस और कठोर कार्रवाई कराई जाए। जनहित में नियम अनुसार अभिभावकों को राहत पहुंचाई जाए। पत्र की छायाप्रतियाँ उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें