Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

Aditi News Team

Thu, Apr 3, 2025
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की आगर-मालवा 2 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन श्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचकर सपत्नीक विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ माँ बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की गई। जिले में आगमन पर उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रेम नारायण परमार, पूर्व विधायक फूलचंद वेदिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री मनीष सोलंकी, आबकारी अधिकारी श्री राजीव प्रसाद, प्रबंधक , व्यापार एवं उद्योग केंद्र राम सोलंकी, ओएसडी वाणिज्यिक कर दीपक रायपुरिया, जनप्रतिनिधि श्री प्रेम मस्ताना, पवन वेदिया,प्रतीक तातेड, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, रितेश सोनी, मुकेश लोढ़ा, रोहित सकलेचा, मोहन नागर आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें