Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: गाडरवारा,शक्तिधाम दरबार परिसर में चल रही मां दुर्गा देवी भागवत कथा एवं शत चंडी यज्ञ में श्रद्धालुओं का उमड़ रहा जन सैलाब

Aditi News Team

Sun, Mar 2, 2025
गाडरवारा,शक्तिधाम दरबार परिसर में चल रही मां दुर्गा देवी भागवत कथा एवं शत चंडी यज्ञ में श्रद्धालुओं का उमड़ रहा जन सैलाब  गाडरवारा l स्थानीय पलोटन गंज शक्तिधाम दरबार परिसर में चल रही मां दुर्गा देवी भागवत कथा एवं शत चंडी यज्ञ में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है । शक्तिधाम पलोटन गंज में मां दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित विंशाल धार्मिक कार्यक्रम में पहले दिन की देवी भागवत कथा में कथावाचक पंडित दीनबंधु शरण शर्मा श्रीधाम वृंदावन ने देवी भागवत का महत्व बताया। उन्होंने कहा जब जन्म जन्माँतर के पुण्य उदय होते हैं तब देवी भागवत सुनने का सौभाग्य मिलता है। उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण पर स्यामन्तक मणि चोरी का कलंक लगने पर वासुदेव द्वारा देवी पुराण कराने से कलंक हटा था। रविवार को कथा में महाभारत के शांतनु, धृतराष्ट्र, गांधारी की कथा सुनाई। महाराज श्री ने कहा माता पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। अच्छे, पुण्य कार्य करते रहना सबसे बड़ा कर्म है हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, उपवास और धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि धार्मिक अनुष्ठान करते समय देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही कई तरह की बाधाएं खत्म हो जाती हैं. हिंदू धर्म में अलग-अलग प्रयोजनों के लिए विशेष पूजा-पाठ की जाती है, मां दुर्गा से संबंधित पाठ करने के बारे में बताते हुए मां दुर्गा को शक्ति की देवी बताया मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ का आयोजन किया जाता है उसे सत चंडी यज्ञ कहा जाता है। शक्ति धाम मंदिर के सामने भव्य यज्ञशाला में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं धर्म प्रेमी जन यज्ञशाला की परिक्रमा एवं देवी भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं । शक्ति धाम परिवार द्वारा संगीतमय श्रीदेवी पुराण का विशाल आयोजन 1 मार्च से प्रारंभ हो चुका है जो 7 मार्च तक चलेगा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 तक मंदिर परिसर कथा स्थल पर प्रवचन कथावाचक पंडित दीनबंधु शरण शर्मा श्रीधाम वृंदावन द्वारा हो रहे है। इसके अलावा शत चंडी महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित भगवान दास शास्त्री इंदौर के सानिध्य में अनुष्ठान किया जा रहा है। शक्ति धाम परिसर में यज्ञ एवं देवी पुराण कथा श्रवण करने अपार भीड़ पहुंच रही है कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है । शक्तिधाम परिवार द्वारा श्रद्धालुओ के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है । आयोजन समिति ने धर्म प्रेमी जनता से यज्ञ एवं देवी पुराण कथा के आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें