Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: आदर्शग्राम की बैठक मिढ़ली में सम्पन्न हुई प्राथमिकता से किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर हुई चर्चा

Aditi News Team

Fri, Mar 7, 2025
आदर्शग्राम की बैठक मिढ़ली में सम्पन्न हुई प्राथमिकता से किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर हुई चर्चा नरसिंहपुर। मप्र जन अभियान परिषद की विकासखंड करेली के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 4 बरमान के चयनित आदर्श ग्राम मिढ़ली में बुधवार को आदर्श ग्राम के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई।   बैठक में आदर्श ग्राम के लिए प्राथमिकता से किए जाने वाले विभिन्न कार्य जैसे नशा मुक्ति, विवाद मुक्ति, सामाजिक समरसता, संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र, जल संरक्षण, पौधारोपण और सामुदायिक सहभागिता से पर्यावरण एवं जल संरक्षण व संवर्धन के लिए खंती निर्माण- कंटूर ट्रेंच एवं कैटल केनाल आदि महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव के बारे में अवगत कराया गया।   बैठक में जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जय नारायण शर्मा, नवांकुर संस्था नन्हीं झामर समन्वयक श्री रघुनंदन लोधी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मिढ़ली के श्री हर्षित साहू, श्री भानु प्रताप लोधी, श्री राजेश रजक, श्री आशीष साहू, श्री भगवत पटेल और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें