Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

एक विशेष पहल के तहत,इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री के साथ मंदिर दर्शन के लिए उपस्थित थे

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा-2026 की मूल अंकसूचियों का वितरण 9 से 11 जुलाई 2026 तक होगा

: स्वर्णकार समाज के आयोजनों में नहीं बजेगा डीजे चंदा उसी संस्था को देंगे जो डीजे नहीं बजाएगा डीजे संस्कृति एवं समाज के लिए अभिशाप-कैलाश सोनी..

Aditi News Team

Fri, May 16, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  स्वर्णकार समाज के आयोजनों में नहीं बजेगा डीजे चंदा उसी संस्था को देंगे जो डीजे नहीं बजाएगा डीजे संस्कृति एवं समाज के लिए अभिशाप-कैलाश सोनी.. करेली। गुरुवार शाम सर्व स्वर्णकार समाज की बैठक समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें समाज रचना पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए समाज के विवाह समारोह सहित संपूर्ण आयोजनों में डीजे का सर्वमतेन सामूहिक बहिष्कार किया गया। समाज का जो भी परिवार विवाह कार्यक्रमों में डीजे का उपयोग करेगा, समाज के बंधु उस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, भोजन आदि नहीं करेंगे। वही तय किया गया कि समाज के बंधु एवं सराफा व्यवसाई चंदा भी उस धार्मिक सामाजिक संस्था को देंगे जो डीजे का उपयोग नहीं करेगी। राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने कहा कि कानफोडू डीजे का उपयोग सांस्कृतिक रूप से समाज को विकृत कर रहा है। युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख व असभ्य हो रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर कर पड़ रहा है, अनेक लोग डीजे के प्रभाव से बीमार भी हुए हैं। गर्भस्थ शिशु एवं हृदय रोगियों के लिए डीजे अभिशाप है। विद्यार्थियों को भी शिक्षार्जन में डीजे के शोर के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिकों महिलाओं को भी परेशानी होती है। श्री सोनी ने कहा कि डीजे हमारी संस्कृति का हिस्सा भी नहीं है। डीजे का उपयोग कानून अपराध भी है, माननीय न्यायालय से भी प्रतिबंधित है। श्री सोनी ने सर्व समाजों से आवाहन किया कि सभी समाज प्राथमिकता से आगे आकर डीजे का बहिष्कार करें। आयोजित बैठक में रोशन लाल सोनी, अनूप सोनी, संदीप सोनी, राजकुमार सोनी, मनीष सोनी, पुष्पेंद्र सोनी, सौरभ सोनी, विमल सोनी, रितेश सोनी, महेंद्र सोनी सहित महिला मंडल से अर्चना सोनी, आकांक्षा सोनी, रजनी सोनी, विनीता सोनी, सुनीता सोनी, पूजा सोनी, शिवा सोनी, माधुरी सोनी आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें