Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर और क्लीनर घायल

Aditi News Team

Sun, Apr 27, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ट्रक खाई में गिरा, ड्राइवर और क्लीनर घायल सिहोरा: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर जबलपुर-सिहोरा सड़क मार्ग पर कुशनेर के आगे आज सुबह लगभग 8:00 बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कोलकाता से जबलपुर खाली कैरेट लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक MH 40c 02215 अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे लगभग 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने से ट्रक के ड्राइवर शक्ति केवट और क्लीनर आशु केवट दब गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने ट्रक का कांच तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से डॉ धर्मेंद्र पटेल और पायलट सुनील कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गहरी खाई में कांटो और झाड़ियों में पड़े घायलों को एक-एक कर दोनों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला और एंबुलेंस में लिटाया। ड्राइवर शक्ति केवट और क्लीनर आशु केवट इस दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए थे और लहूलुहान अवस्था में थे। एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रवाना कर दिया।

Tags :

जरूरी खबरें