Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: भव्य शोभायात्रा के साथ आचार्य श्री के चरणों की हुई स्थापना

Aditi News Team

Mon, Mar 10, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  भव्य शोभायात्रा के साथ आचार्य श्री के चरणों की हुई स्थापना दमोह ।विश्व वंदनीय महासमाधिसम्राट, युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन चरण चिन्ह विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एक भव्य समारोह के साथ नसिया दिगंबर जैन मंदिर दमोह में निर्मित आकर्षक भव्य वेदी पर स्थापित करने का सौभाग्य कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के परिवार को प्राप्त हुआ ।इस अवसर पर ललित सराफ ,प्रदीप सराफ ,अशोक सराफ, अभय बनगांव आदि को आचार्य श्री चरणों का अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पंडित अभिषेक जैन के निर्देशन में चरणों के अभिषेक आरती के उपरांत आचार्य श्री की मंगलमय पूजन आचार्य छत्तीसी विधान संपन्न किया गया ।इसके पूर्व नन्हे मंदिर से गुरुचरण स्थापना महोत्सव भव्य आकर्षक शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो घंटाघर, राय चौराहा होते हुए नसिया मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे आगे रथ पर विराजमान श्रावक हाथों में धर्म ध्वज लेकर शोभा बढ़ा रहे थे ।आचार्य श्री के चरण रथ में विराजमान थे। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रावक स्वागत कर आरती उतार रहे थे। विभिन्न महिला मंडल मंगल कलश लेकर शोभायात्रा में सम्मिलित थे। शोभायात्रा मार्ग को तोरण द्वारों से सुंदर सजाया गया था ।सकल जैन समाज ,जैन पंचायत दमोह का सहयोग रहा ।चंद्रकुमार सराफ परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं के सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।

Tags :

जरूरी खबरें