Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: गाडरवारा बायपास रोड पर किसकी सहमति से मांस मछली बिक रहा दुकानो में क्या मुख्यमंत्री के आदेश को भूल भूल गए जिम्मेदार 

Aditi News Team

Sun, Jun 8, 2025
गाडरवारा बायपास रोड पर किसकी सहमति से मांस मछली बिक रहा दुकानो में क्या मुख्यमंत्री के आदेश को भूल भूल गए जिम्मेदार  गाडरवारा के बायपास रोड में नट बाबा रिद्धि सिद्धि दरबार के आगे की पुलिया के पास शताक्षी हर्बल के आजू बाजू में रोड से सटी दुकानों में बिक रहा मांस मछली शाम होते ही लगने लगती है भारी भीड़ जबकि इस बायपास रोड पर ट्रॉफिक भी बहुत अधिक होता है। लेकिन उसके बावजूद आखिर ये दुकानें किसकी सहमति से यहां सज सवर रही हैं कौन इन्हें संरक्षण प्रदान कर रहा है यह एक जांच का विषय है। लगता है यहां के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मप्र के मुखिया डॉ मोहन यादव के आदेश को भूल गए,, जभी तो इस जगह पर आए दिन नई दुकान खुल रही है और नित नए प्रकार के जानवरों का मांस तथा मछली यहां बेची जा रही हैं। जिसके चलते यहां का के निवासियों में रोष की भावना व्याप्त है। आपको बता दे कि कल अर्थात दिनांक 9 जून 2025 को मुख्यमंत्री जी का गाडरवारा में कार्यक्रम आयोजित है और शायद इसी रोड से होते हुए मुख्यमंत्री तालाब पहुंचकर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लेकिन सवाल ये खड़ा हो रहा कि अभी बीते दिनों से इस वाइपास रोड से मंत्री महोदय जी भी निकल रहे हैं तथा जिले के कलेक्टर सहित कई जिम्मेदार अधिकारी भी इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं फिर उनका ध्यान रोड से सटी इन दुकानों पर क्यों नहीं गया। आगे देखना यह है कि खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधि उक्त विषय पर ध्यान देते हैं कि नहीं।

Tags :

जरूरी खबरें