Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: नरसिंहपुर,किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Aditi News Team

Sun, Jul 13, 2025
नरसिंहपुर,किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आवेदक ब्रजेश पटेल पिता विशाल सिंह पटेल उम्र 36 साल, निवासी घाटपिंडरई एवं नरसिंहपुर एवं जबलपुर क्षेत्र के अन्य किसानों के साथ अनावेदकों द्वारा अनाज गेहूँ, चना, मसूर की फसल की राशि करीबन एक करोड रूपये अदा न करने एवं फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चैक प्रदान कर धोखाधड़ी की शिकायत प्राप्त हुयी। उपरोक्त शिकायत पर आरोपी राजकुमार पिता उजयार सिंह लोधी, शेखर उर्फ शिवकुमार पिता उजायर सिंह लोधी दोनों निवासी घाटपिण्डरई, घनश्याम पिता जगदीश प्रसाद लोधी तोफान पिता जगदीश प्रसाद लोधी दोनां निवासी ग्राम रानी पिण्डरई के विरूद्ध थाना ठेमी में अपराध 328/25 धारा 318 (4), 336 (2), 338, 3 (5) बी.एन.एस. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में फरार चल रहे सभी आरोपियों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 12.07.2025 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों की पतासाजी एवं गिफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका -आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी ठेमी निरीक्षक प्रीती मिश्रा, उप. निरी. सियाराम सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक धनीराम, प्रधान आरक्षक कुलदीप, आरक्षक रजीत राजपूत, आरक्षक विजय वासुकी, आरक्षक चंद्रप्रताप की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें