Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: पन्ना में अनियंत्रित होकर पलटते ही आग का गोला बनी कार,ड्राइवर की सूझबूझ से बची चार बच्चों की जान

Aditi News Team

Sat, Mar 15, 2025
रिपोर्टर कविता पांडे  पन्ना में अनियंत्रित होकर पलटते ही आग का गोला बनी कार,ड्राइवर की सूझबूझ से बची चार बच्चों की जान https://youtu.be/EQge3M0CuDY?si=ZSaRw0L1cdUF2FIC 👆👆👆 अदिति न्यूज aditinews.com पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत सिमरदा रोड में आज एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई और कार पलटते ही आग की लपटें उठने लगी ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कार में सवार 4 बच्चों को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड व डायल हंड्रेड को सूचना दी एवं आसपास के लोगों की मदद से कार में धूल मिट्टी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा, कुछ ही देर में यह कार आग का गोला बन गई। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचते कार पूरी तरह से आग पकड़ चुकी थी, फायर ब्रिगेड ने जब तक आग बुझाने का प्रयास किया तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाख हो चुकी थी, मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मामूली रूप से घायल ड्राइवर और दो बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि यह कार बबलू कुशवाहा निवासी अजयगढ़ की है जिसमें दो बच्चे बबलू कुशवाहा के और दो बच्चे उनके मित्र कुल चार बच्चे सवार थे और ड्राइवर कार चला रहा था जैसे ही यह कार मिंचन सागर के पास सिमरदा रोड पर पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और कार पलटते ही कार में आग लग गई, आग को तेज होता देख ड्राइवर ने तत्काल किसी तरह बच्चों को कार से बाहर निकाला और सहायता के लिए इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क किया फिलहाल ड्राइवर और दो बच्चों को मामूली चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, कार पूरी तरह से जल चुकी है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।

Tags :

जरूरी खबरें