Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह में हुई भक्तिरस की वर्षा 

Aditi News Team

Fri, May 10, 2024
संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह में हुई भक्तिरस की वर्षा  गाडरवारा। स्थानीय निरंजन वार्ड चिरहकलां रोड वेयर हाउस के सामने 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गत दिनों किया गया। उक्त आयोजन मुन्नालाल गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता एवं पप्पू गुप्ता द्वारा स्व विशाल गुप्ता एवं समस्त मातृ पितृ गणों की स्मृति में किया गया। श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली। कथा के सातों दिन वृंदावन की कथावाचिका श्री देवी अनामिका ने संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए भगवान कृष्ण जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं, पूतना वध, कंश वध, कालिया मर्दन, रुक्मणि विवाह, सुदामा मिलन सहित अनेक लीलाओं का वर्णन सुनाया। उन्होंने कथा में बताया कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से पुण्य लाभ मिलता है । उन्होंने बच्चों को सुसंस्कार देने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें मोबाइल संस्कृति से बाहर निकालकर सनातन संस्कृति की शिक्षा देनी चाहिए। कथा में उन्होंने कहा कि हमारे जीवन मे गुरु का महत्त्व बहुत है उनकी महिमा अपरंपार है एवं गुरु के आशीष के सहारे ही जीवन में सफलता पूर्वक आगे बढ़ा जा सकता है। कथा में प्रतिदिन आरती एवं कथा समाप्ति के अवसर पर हवन एवं भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। कथा में प्रतिदिन अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें