Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,सर्व ब्राह्मण महासभा ने नववर्ष पर किया पंचांग का पूजन

Aditi News Team

Tue, Apr 9, 2024
नववर्ष पर हुआ पंचांग पूजन गाडरवारा।सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैतशुक्ल एकम ,विक्रम संवत 2081 भारतीय नववर्ष के प्रथम दिवस पंचांग पूजन एवं नववर्षाभिनंदन कार्यक्रम श्री खखरिया वाले दादा जी के मंदिर में आयोजित किया गया इस अवसर पर महासभा के संरक्षक डॉ उमेश द्विवेदी एवं अध्यक्ष पंडित महेश अधरुज द्वारा नए पंचांग का पूजन कर, आरती उतारी गई एवं पंचांग के महत्व पर प्रकाश डाला गया ।पंडित शांतनु तिनगुरिया द्वारा पंचांग के वार्षिकफल का वाचन कर विश्वपटल एवं देश के अंदर वर्षभर होने वाली घटनाओं को बताया गया चर्चा करते हुए वक्ताओं ने समाज से अनुरोध किया कि आप अपने परिवार सहित सनातन संस्कृति की ओर लौटे और विदेशी सभ्यता व सोच का धीरे-धीरे त्याग करें ,चैत शुक्ल एकम बैठकी ही हमारा पुरातन व सनातन नववर्ष है इस अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ तिलक लगाकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामना देते हुए विश्व के कल्याण और मंगल की कामना की गई । कार्यक्रम में पंडित नागेंद्र त्रिपाठी, पंडित बसंत जोशी, पंडित अशोक भार्गव ,पंडित मधुकांत दुबे, पंडित आनंद दुबे, पंडित सुबोध राजोरिया, पंडित संदीप स्थापक, पंडित अरविंद स्थापक, पंडित रमाकांत पाराशर, पंडित बृजेश अधरुज, पंडित सुरेंद्र द्विवेदी ,पंडित अंशुमन दुबे, पंडित पार्थ दुबे आदि उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें