Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: गाडरवारा,कन्या साक्षात् जगदम्बा होती है , दीनबंधु शरण

Aditi News Team

Mon, Mar 3, 2025
कन्या साक्षात् जगदम्बा होती है , दीनबंधु शरण गाडरवारा । शक्ति धाम मंदिर परिसर जगत जननी मां के जयकारों से गूंज रहा है प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालुजन कथा का श्रवण कर रहे है शक्तिधाम पलोटन गंज में मां दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ व देवी पुराण कथा में प्रवक्ता परम पूज्य दीनबंधु शरण जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि लोग आज़ घर में पुत्र जन्म के लिए पागल हो रहे है। पुत्री का जन्म होने पर उतनी खुशियाँ नही मनाई जाती, जबकि जिनके घर कन्या का जन्म होता है वो बहुत भग्यावान होते है। पुत्र पिछले जन्म के क़र्ज़ से वही बिटिया पुण्यो से जन्म लेती है।कन्या साक्षात् जगदम्बा होती है तभी कन्या का पूजन किया जाता है, भले ही पुत्र माता पिता को भूल जाए बेटियां दोनों कुलो का नाम रोशन करती है। महाराज जी ने देवी पुराण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया । भव्य यज्ञशाला में श्रद्धालुजन धार्मिक अनुष्ठान कर परिक्रमा रहे हैं । शक्ति धाम परिवार द्वारा संगीतमय श्रीदेवी पुराण का विशाल आयोजन 1 मार्च से प्रारंभ हो चुका है जो 7 मार्च तक चलेगा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 तक मंदिर परिसर कथा स्थल पर प्रवचन कथावाचक पंडित दीनबंधु शरण शर्मा श्रीधाम वृंदावन द्वारा हो रहे है। इसके अलावा शत चंडी महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित भगवान दास शास्त्री इंदौर के सानिध्य में अनुष्ठान किया जा रहा है। शक्तिधाम परिवार द्वारा श्रद्धालुओ के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है कथा के साथ संगीतमय भजनों की प्रस्तुति एवं आरती भी की जा रही है । आयोजन समिति ने धर्म प्रेमी जनता से यज्ञ एवं देवी भागवत कथा के आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें