Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

: गाडरवारा,सकल दिगंबर जैन समाज ने नपा अध्यक्ष का पत्र के माध्यम से किया आभार

Aditi News Team

Sat, Feb 22, 2025
सकल दिगंबर जैन समाज ने नपा अध्यक्ष का पत्र के माध्यम से किया आभार गाडरवारा। शांतिदूत तिराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के कीर्ति स्तंभ को स्थापित करने की घोषणा की गई थी जिसको साकार करते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा कुछ दिन पूर्व कीर्ति स्तंभ को बनाने के लिए स्थल का चयन कर उसे चिन्हित कर दिया गया है। और जल्दी वहां निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है। महाराज श्रीजी के कीर्ति स्तंभ स्थापित होने को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज में हर्ष व्याप्त है आज सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष जिनेश जैन,सचिव राजेश जैन सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी वरिष्ठजन समाज की महिला शक्तियों एवं सामाजिक बंधुओ ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर आभार पत्र के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा एवं समस्त पार्षदगणों का आभार व्यक्त किया साथ ही कीर्ति स्तंभ निर्माण हेतु चयनित स्थल का अनुमति पत्र प्रदान करने की मांग भी रखी।

Tags :

जरूरी खबरें