Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

: गाडरवारा,नगर पालिका परिषद की बैठक संपन्न 23 विषयों में से 20 विषय हुए पारित कांग्रेस पार्षद दल ने बगैर एजेंडा के जोड़े गए विषयों का किया विरोध

Aditi News Team

Wed, Dec 4, 2024
नगर पालिका परिषद की बैठक संपन्न 23 विषयों में से 20 विषय हुए पारित कांग्रेस पार्षद दल ने बगैर एजेंडा के जोड़े गए विषयों का किया विरोध गाडरवारा।आज नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन नगर पालिका सभाकक्ष में आहूत किया गया जिसमें 23 विषयों पर चर्चा की गई जिसमें 20 विषय स्वीकृत किए गए शुक्रवार बाजार की भूमि निकाय को हस्तांतरित करने के संबंध में प्रकरण, नवीन कार्यालय भवन निर्माण कराए जाने की स्वीकृति हेतु प्रकरण,गौशाला हेतु भूमि निकाय को स्थानांतरित की जाने के संबंध में प्रकरण, एनटीपीसी ऑडिटोरियम की बुकिंग राशि में वृद्धि करने के संबंध में प्रकरण आदि विषय स्वीकृत किए गए हैं नेता प्रतिपक्ष जिनेश जैन एवं कांग्रेस पार्षद दल द्वारा पूर्व में बगैर एजेंडा के जोड़े गए विषयों पर विरोध दर्ज कराया गया है जिसमें 41.13 रुचि सोया प्लांट संपत्तिकर की वसूली का विषय प्रमुख रहा जिसमें बगैर कांग्रेस पार्षदों की सहमति से सोयाबीन प्लांट की संपत्ति कर वसूली में छूट दी गई। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के समाधि मरण उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई थी कि शांतिदूत तिराहे पर आचार्य श्री का कीर्ति स्तंभ स्थापित किया जाना है उसे जल्द से जल्द स्थापित करने की मांग नेता प्रतिपक्ष जिनेश जैन ने परिषद की बैठक में की है शेष नगर विकास के लिए समस्त विषयों पर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा सहमति दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें