Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: गाडरवारा ,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर विशेष पर कदम संस्था का वृक्षारोपण कार्यक्रम बजरंग बाटिका प्रांगण में संपन्न हुआ

Aditi News Team

Wed, Jun 5, 2024
गाडरवारा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर विशेष पर कदम संस्था का वृक्षारोपण कार्यक्रम बजरंग बाटिका प्रांगण में संपन्न हुआ । संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें बिगड़ते पर्यावरण के संदर्भ में लोगों ने अपने विचार रखें ।  सभी ने माना कि इस आपाधापी के युग में लोग पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हैं , एक जाग्रति की आवश्यकता है और यदि अभी सचेत नहीं हुए  तो आने वाले समय में परिणाम बड़े भयावह होंगे ।  युद्ध स्तर पर पेड़ पौधों को लगाना होगा अभी भारत में 500 करोड़ पौधों को लगाने की आवश्यकता है जो आसान लक्ष्य नहीं है पर कठिन भी नहीं है । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की इस मोके पर कदम संस्था के प्रणेता अजय खत्री ,डाक्टर स्वाति कुचानिया ,जय मोहन शर्मा, मंजू खत्री ,जुझार सिंह कौरव, मनोज द्विवेदी ,सुरेंद्र साहू , नारायण सोनी ,कंछेदी लाल धानक ,सुरेंद्र पटेल, मनोज वसा और अन्य कदम साथी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें