Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: गाडरवारा,श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 1 मई से कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Aditi News Team

Tue, Apr 30, 2024
श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 1 मई से कल नििकलेगी भव्य कलश यात्रा गाडरवारा। नगर के बोदरी मार्ग स्थित एनटीपीसी आडिटोरियम के सामने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेव जी सरस्वती महाराज के मुखारबिंद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ आज 1 मई दिन बुधवार से हो रहा है। भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व 1 मई को ही भव्य एवं विशाल कलश यात्रा सुबह 9 बजे से स्थानीय नरसिंहवार्ड से शुरू होकर चौकी मुहल्ला, झंडा चौक , पुरानी गल्लामण्डी से गुजरते हुए वापिस कथास्थल पर समाप्त होगी। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रतिदिन 1 मई से 7 मई तक शाम 4 बजे से 7 बजे तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के मुख्य यजमान सुरेन्द्र - श्वेता नामदेव , नूपुर एवं समस्त नामदेव परिवार सहित आयोजक मंडल में शामिल समस्त भक्तगणों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा में उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें