Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: गाडरवारा,राहगीरों को मिलेगा गुड़ चना के साथ शीतल जल  नगर में अनोखे प्याऊ का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Apr 27, 2025
राहगीरों को मिलेगा गुड़ चना के साथ शीतल जल  नगर में अनोखे प्याऊ का हुआ शुभारंभ गाडरवारा। बीते रविवार को प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर में अस्पताल रोड पर सतुवाई अमावस्या के अवसर पर नगर के समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा संचालित गुड़ चने के साथ शीतल जल के प्याऊ का शुभारम्भ अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजन अर्चना कर किया । उल्लेखनीय हैं कि इस प्याऊ के शुरू होने से भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरो को गुड़ चने के साथ शीतल जल भी मिलेगा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बेटियों ,माँ विजयासन, दादा धूनी वाले एवं जल देवता का विधिवत मन्त्रोंचार के द्वारा पूजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनो को गुड़ चने एवं सतुआ प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में श्री बसेडिया ने उपस्थित जनो का रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया एवं कहा कि नगर में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आते हैं इस प्याऊ से उन्हें गुड़ चने के साथ ठंडा जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा करना ही उद्देश्य हैं। कार्यक्रम में अतिथि मिनेन्द्र डागा ने कहा कि जीवन में सेवा से बढ़ा कोई काम नहीं हैं। अनूप जैन ने कहा कि श्री बसेड़िया द्वारा हमेशा से ही बेहतर समाजसेवी कार्य किये जाते रहते हैं। सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महेश अधरुज एवं नागेन्द्र त्रिपाठी ने भी अपने उदबोधन में श्री बसेड़िया के समाजसेवी कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही बसेड़िया द्वारा सर्व मंगल कामना व विश्व कल्याण हेतु परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की तपोस्थली मोकामा बिहार की यात्रा हेतु सभी ने फरसे का पूजन कर उन्हें यात्रा की अग्रिम शुभ कामनायें दीं। कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा, भवानी शास्त्री, हरीश स्थापक, अरुण तिवारी, अशोक भार्गव, संदीप स्थापक, मधुसूदन पटेल, राजेंद्र गुप्ता,मूलचंद पटेल ,विनोद गुप्ता, प्रवीण व्यास, मनोज शर्मा, राजेश पचौरी, अतुल, पवन राजोरिया, अनीश भार्गव ,सुरेन्द्र पटैल, अखिलेश शर्मा, मधुर चाचा सहित अन्य उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें