Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: मुनि श्री प्रमाण सागर जी एवं मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Tue, Apr 2, 2024
मुनि श्री प्रमाण सागर जी एवं मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ एवं अर्हम योग प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ उनकी भव्य अगवानी की गई। कुंडलपुर में पूर्व से विराजित निर्यापक मुनि श्री प्रसाद सागर जी ,निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी ,निर्यापक मुनि श्री संभव सागर जी, मुनि श्री प्रभात सागर जी, मुनि श्री चंद्र सागर जी, मुनि श्री आनंद सागर जी, मुनि श्री निर्णय सागर जी, मुनि श्री अजितसागर जी, मुनि श्री विनम्र सागर जी, मुनि श्री विराटसागर जी, मुनि श्री विशद सागर जी ससंघ, आर्यिकारत्न तपोमती माताजी ससंघ, आर्यिका रत्न ऋजुमती माताजी ससंघ , आर्यिकारत्न चिंतनमति माताजी ससंघ , आर्यिकारत्न श्री सोम्यमति माताजी ससंघ आदि का मंगल मिलन हुआ। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्य, महोत्सव समिति प्रभारी सदस्य ,बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगण, ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी, कुंडलपुर जैन समाज ,कुंडलपुर स्टाफ आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें