Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: कुंडलपुर में बड़े बाबा जिनालय का भव्य कलशारोहण ,स़हस्त्रकूट जिनालय की वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 6 से 11 जून तक आयोजित

Aditi News Team

Wed, Jun 5, 2024
कुंडलपुर में बड़े बाबा जिनालय का भव्य कलशारोहण ,स़हस्त्रकूट जिनालय की वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 6 से 11 जून तक आयोजित 7 जून को भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं चतुर्विध संघ के मंगल सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा मंदिर का मंगल कलशारोहण, सहस्त्रकूट जिनालय की वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 6 से 11 जून तक आयोजित किया गया है। इस अवसर पर 6 जून को गुरु आज्ञा ,आचार्य निमंत्रण, देव आज्ञा ,गुरु नाम गुरु आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज का समाधि दिवस समारोह, 7 जून को प्रातः 5:30 बजे से घट यात्रा, ध्वजारोहण ,आचार्य श्री प्रवचन सांयकाल आरती, शास्त्र प्रवचन 8 जून को प्रातः अभिषेक ,शांति धारा, पूजन ,यागमंडल विधान, आचार्य श्री प्रवचन, सायंकाल आरती, शास्त्र प्रवचन ,9 जून प्रातः अभिषेक ,शांतिधारा ,पूजन सहस्त्रकूट ,मानस्तंभ, संभवनाथ जिनालय वेदी संस्कार शुद्धि ,श्री जी की स्थापना प्रारंभ ,10 जून प्रातः अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन, श्री जी की स्थापना जारी, आचार्य श्री प्रवचन सायंकाल आरती, शास्त्र प्रवचन, 11 जून प्रातः अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन, श्री बड़े बाबा जिनालय का विशाल कलशारोहण , संभवनाथ जिनालय, पदमप्रभु जिनालय , मानस्तंभ , सहस्त्रकूट जिनालय के कलशारोहण , ध्वजशस्थापना , श्रुतपंचमी पूजन आचार्य श्री के प्रवचन, सायंकाल आरती ,शास्त्र प्रवचन होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें