Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र कुंडलपुर के 8 वर्ष पूर्ण हुए आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सानिध्य में 6 नए प्रशिक्षार्थियों को घर पर हथकरघा वितरित किए गए

Aditi News Team

Sat, May 11, 2024
हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र कुंडलपुर के 8 वर्ष पूर्ण हुए आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के सानिध्य में 6 नए प्रशिक्षार्थियों को घर पर हथकरघा वितरित किए गए कुंडलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र,जैन तीर्थ कुंडलपुर में सन् *2016* में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मंगल प्रेरणा से अक्षय तृतीया के दिन प्रारंभ हुए हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र कुण्डलपुर के 8 वर्ष पूर्ण हुए ।इन 8 वर्षो में लगभग 500 से अधिक लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है।जिनमे से 40 गाँव में 300 लोग अपने घर पर हथकरघा लगाकर अहिंसक, स्वाबलंबी जीवन यापन कर रहे है ।इसी कड़ी में इसबार अक्षय तृतीया के दिन 6 नए प्रशिक्षार्थियो को घर पर हथकरघा, नवाचार्य 108श्री समयसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में वितरित किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें