Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: करेली,शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा होली महापर्व,पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित.

Aditi News Team

Fri, Mar 7, 2025
शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा होली महापर्व,पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित. करेली।पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी समय मे आने वाले त्यौहार होलिका दहन, रमजान मास, रंग पंचमी में कानून व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर चर्चा तथा उनके निराकरण हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखें। लोगों ने अलग-अलग जानकारी दी जिसमें सट्टा जुआ बंद कराना स्मैक पाउडर की बिक्री ओव्हर ब्रिज के नीचे गांजा पीने वालों की एवं जहां-तहां शराब पीने वालों का जमघट लगा रहता है ।ओवर ब्रिज के नीचे जो गाड़ियां आर पार करने के लिए खंड बने हैं उसमे दुकानदारों द्वारा ठेले स्थाई रूप से रख लिया है। उन्हें अलग करना, गाड़ियों में तेज हॉर्न एवं बुलेट गाड़ी के फटफट साइलेंसर से आवाज तेज निकलती है उस पर अंकुश लगाना। नगर के वार्डों में रात्रि कालीन गस्त लगाने के लिए कहा गया । इन सभी बातों को थाना प्रभारी करेली सुभाषचंद्र बघेल द्वारा सुना गया एवं इन सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया। इस बैठक में समस्त गणमान्य जन मे सत्यप्रकाश साहनी, पार्षद हेमंत मेहरा, अनिल दुबे बंटी, मो. खालिक कुरैशी, श्रीमती संगीता शैलजा शर्मा, सहित संदीप ममार, योगेंद्र चौहान, भूपेंद्र ठाकुर,विनोद यादव,गोपाल मरेले, जमुना प्रसाद लोढ़िया, दीपक शर्मा, महेंद्र, सुनील, नगरपालिका से रामकुमार ठाकुर, मुस्लिम समाज से हाजीमुहम्मद जाहिद, शाहिद खाँन बबलू, पत्रकार शैलेन्द्र शर्मा, अमित जैन, रमाकांत कौरव, प्रदीप शर्मा सहित समस्त नागरिक, सभी पार्टी के नेता कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें