Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

: गाडरवारा,शासकीय कन्या शाला परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय उदय प्रताप सिंह ने किया दौरा

Aditi News Team

Sat, Mar 29, 2025
परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय उदय प्रताप सिंह ने किया शासकीय कन्या शाला गाडरवारा का दौरा मंत्री जी ने विद्यालय को स्वीकृत भवन के निर्माण स्थल का मुआयना किया शासकीय कन्या स्कूल में भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण पास में स्थिति टाउन स्कूल के प्रांगण में नया भवन बनाने के निर्देश इंजीनियर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। प्राचार्य सुशील शर्मा ने मंत्री जी को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया लगभग एक हजार छात्राओं की दर्ज संख्या वाले स्कूल में छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। प्राचार्य ने मंत्री जी से टीन शेड की भी मांग की जिसे मंत्री जी ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा,राव संदीप सिंह,नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इन्दुरख्या, बी आर सी संदीप स्थापक,महेश अधरुज एवं अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे।

Tags :

जरूरी खबरें