Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

: बाबा बैजनाथ मंदिर स्थित बाणगंगा नदी तट से जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ…

Aditi News Team

Sun, Mar 30, 2025
बाबा बैजनाथ मंदिर स्थित बाणगंगा नदी तट से जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ… विधायक-कलेक्टर ने बाबा बैजनाथ का पूजन कर, सामुहिक श्रमदान किया  30 मार्च से 30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान जन भागीदारी से जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य होंगे सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतो में एक - एक कार्य शुरू हुए सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर हुआ नाटकीय मंचन आगर-मालवा। वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने “जल गंगा संवर्धन“ महा अभियान का आज गुड़ी पड़वा पर आगर मालवा जिले में बाबा बैजनाथ धाम स्थित बाणगंगा नदी पर सामूहिक श्रमदान के साथ शुभारम्भ हुआ। अभियान के तहत जिले की सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतो में एक - एक जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य प्रारंभ किए गए। जिला स्तरीय शुभारंभ में विधायक श्री मधु गहलोत व कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा सर्वप्रथम बाबा बैजनाथ का पूजन किया गया, तत्पश्चात मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं बाणगंगा नदी में श्रमदान कर 30 मार्च से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान से जिले के सभी नागरिकों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विक्रमोत्सव, कोटि सूर्य उपासना अंतर्गत मंचीय कार्यक्रम मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में हुआ, जहां विधायक श्री गहलोत ने उपस्थित सभी को जल का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक का संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन की ओर से भेजे गए कलाकारों द्वारा मनमोहन नाटकीय मंचन किया गया। कलाकारों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीलेश जैन पटेल, श्री भैरू सिंह चौहान, श्री अशोक प्रजापत, श्री हरिनारायण यादव, श्री कैलाश कुंभकार, सरपंच श्री गजेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष कौल,नगरीय निकाय सीएमओ आगर श्री पवन कुमार फुल फकीर, तहसीलदार श्री आलोक वर्मा, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मनोज शर्मा ने किया तथा आभार जनपद सीईओ आगर मोहनलाल स्वर्णकार ने माना।

Tags :

जरूरी खबरें