Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने सुनी शिकायतें

Aditi News Team

Wed, Dec 18, 2024

जन सुनवाई में शिकायतकर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने सुनी शिकायते

 सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

             आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 17-12-2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।

               जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर फ्राड से सम्बंधित 61 शिकायतें थी।

            आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा में करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

           जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित थे आप सभी के द्वारा भी शिकायत कर्ताओं कि शिकायतें सुनी गई।

               पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालय, शहर एंव देहात के थानों एवं चौकी में जनसुनवाई करते हुये शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें