Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद_नरसिंहपुर के पत्रकारों ने राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम पुलिस थाना प्रभारी तहसीलदार करेली को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Mar 11, 2025
राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद_नरसिंहपुर के पत्रकारों ने राज्यपाल ,मुख्यमंत्री के नाम पुलिस थाना प्रभारी तहसीलदार करेली को सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  नरसिंहपुर - राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम पुलिस थाना करेली के नगर निरीक्षक ,तहसीलदार करेली के माध्यम से राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नालनीकांत वाजपेई, अध्यक्ष परमानंद तिवारी , प्रदेश अध्यक्ष ,संभागीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर शर्मा सचिव अनुज ममार के निर्देश पर राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम पुलिस थाना प्रभारी ,तहसीलदार करेली के माध्यम से सौंपा गया l ज्ञापन में कहा कि मध्यप्रदेश मे पत्रकारों के साथ निरंतर अप्रिय घटनायें घटित हो रही हैं, ताजा घटना मे सागर के पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ स्थानीय खनिज अधिकारी द्वारा मारपीट व अभद्रता की गई साथ ही उन पर फर्जी प्रकरण भी दर्ज कराया गया, जबकि पत्रकारों की शिकायत पर प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं गई है, सागर प्रशासन के पक्षपाती रवैये के विरोध मे नरसिंहपुर जिले के पत्रकारों ने उक्त मामले मे पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा प्रदान किये जाने एवं आरोपी खनिज अधिकारी पर शीघ्र ही एफ.आई.आर दर्ज कर ठोस कार्यवाही की सुनिश्चित करने की मांग की । ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ,गीत गोविंद पटेल ,अमित श्रीवास्तव,जितेंद्र कौरव आदि उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें