Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: नरसिंहपुर,लोकसभा चुनाव को दृटिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा विधानसभा तेन्दूखेडा अंतर्गत, ग्रामों का किया भ्रमण

Aditi News Team

Sat, Apr 20, 2024
नरसिंहपुर,लोकसभा चुनाव को दृटिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा विधानसभा तेन्दूखेडा अंतर्गत, ग्रामों का किया भ्रमण, क्षेत्रीयजनों से की चर्चा, निष्पक्ष एवं भय मुक्त मतदान करने की अपील, आदतन अपराधियों को थाना बुलाकर दी गयी समझाईस, चैक पोस्ट एवं विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं की वाहन चैकिंग। 👉 उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में लोकसभा क्षेत्र मंडला अंतर्गत जिले की गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में शांति पूर्वक मतदान उपरान्त होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाली जिले की विधानसभा नरसिंहपुर, तेन्दूखेडा एवं गाडरवारा क्षेत्रों में शांति पूर्वक एव निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की गयी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा आज दिनांक 20.04.2024 को जिले की तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। 👉 *निष्पक्ष एवं भय मुक्त मतदान करने की पुलिस अधीक्षक की अपील :-* भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार तेन्दूखेडा विधानसभा क्षेत्र के थाना तेन्दूखेडा एवं पलोहा के विभिन्न संवेदनशील एवं मुख्य ग्रामों का भ्रमण किया गया एवं आमजनों से रूबरू होकर चर्चा की गयी एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस से संबंधित मामलों पर खुल कर चर्चा की गयी एवं सूचनाओं का आदान प्रदान कर स्थानीय लोगों से पुलिस की कार्यशैली के संबंध में जानकारी की गयी साथ ही शिकायतें भी सुनी गयी एवं मतदाताओं से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आये और भयमुक्त होकर अपना मतदान करे साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार से कोई प्रताडित करता है या डराता धमकाता है तो इसी सूचना तत्काल पुलिस को दे पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की जावेगी। 👉 *पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार अचनाक पहुचे मदनपुर चैक पोस्ट समक्ष में करायी गयी वाहन चैकिंग :-* भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक तेन्दूखेडा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मदनपुर चैक पोस्ट अचनाक पहुच गये एवं लगभग 30 मिनिट तक समक्ष में वाहन चैकिंग करायी गयी। 👉 *आदतन अपराधियों को थाना बुलाकर दी जा रही समझाईस एवं चेतावनी :-* भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा क्षेत्र के आदतन अपराधियों को थाना बुलाया जाकर समझाईस देते हुये चेतावनी दी गयी कि उनके द्वारा चुनावों को प्रभावित करने एवं भविष्य में उनके द्वारा अपराध में लिप्त पाये जाने पर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। 👉 *भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी रहे मैजूद :-* पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के भ्रमण दौरान एसडीओपी, तेन्दूखेडा, मधुर पटेरिया, थाना तेन्दूखेडा, निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, थाना प्रभारी, पलोहा, उनि श्री अनिल कुमार भगत, सउनि राजकुमार शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें