Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: कुंडलपुर में 3 अप्रैल को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

Aditi News Team

Tue, Apr 2, 2024
कुंडलपुर में 3 अप्रैल को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के कुंडलपुर में बड़ी संख्या में विराजमान शिष्यों के सानिध्य में भगवान आदिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाने का मंगल अवसर प्राप्त हुआ है ।प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा ,पूजन, विधान होगा ।मुनिसंघ के मंगल प्रवचन का लाभ प्राप्त होगा। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें