Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत 02 आरोपी को जेल भेजा गया

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत 02 आरोपी को जेल भेजा गया कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्री संजीव कुमार दुबे एवं जिला उड़नदस्ता तथा कंट्रोल रूम प्रभारी परमानंद कोरचे के नेतृत्व में वृत्त शहपुरा उत्तर में थाना कटंगी अंतर्गत बेलखाड़ू करारी मार्ग पर एक टाटा सफारी कार क्र. MP20CD4787 से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए 324 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त किया गया। जब्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित मूल्य 13 लाख रूपये हैं। जिसमे आरोपी प्रमोद कुमार जायसवाल को आबकारी अधिनियम क़ी धारा 34(1)(क) एवं 34 (2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया एवं फरार वाहन चालक क़ी पतासाजी जारी हैं। साथ ही प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रुपाली जैन के नेतृत्व में वृत्त-शहपुरा दक्षिण (ब) के ग्राम-घाना, थाना-तिलवारा जबलपुर में अवैध मदिरा के संग्रहण की सूचना पर अमर मल्लाह पिता-स्वर्गीय छोटे लाल मल्लाह के आवास पर दबिश दी गई| तलाशी के दौरान उक्त मकान से 240 पाव (43.2BL) देशी मदिरा प्लेन, एवं 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब कुल 73.2 लीटर अवैध मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी ली गई। कार्यवाही में जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 22 हजार 500 रूपये है। आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) व 34 (2) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान श्वेता सिंह आबकारी उप निरीक्षक, रमेश क़ुशराम प्रधान आरक्षक, आरक्षक दीपचंद राय, राकेश जादौन, अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें