Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: 151 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार श्री राम संस्कृत महाविद्यालय जानकीकुण्ड के छात्रों ने धारण किया यज्ञोपवीत

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
151 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार श्री राम संस्कृत महाविद्यालय जानकीकुण्ड के छात्रों ने धारण किया यज्ञोपवीत चित्रकूट। परम पूज्य सदगुरुदेव श्री रणछोड़दास जी महाराज की पावन तपोस्थली एवं उनके कर कमलों से चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित गुरुकुल श्री राम संस्कृत महाविद्यालय अंतर्गत श्री रघुवीर मन्दिर (बड़ी गुफा) के 151 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठमी को प्रातः में संपन्न हुआ | इस अवसर पर ग्रहशांति यज्ञ, गुरुपूजन, मंत्रदीक्षा, दण्डधारण एवं भिक्षाटन के विधान मंदिर परिसर में आचार्यों के निर्देशन में संपन्न किये गए | इस अवसर पर बटुकों के माता-पिता, गुरुकुल के आचार्यगण एवं सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे | साथ ही, श्री राम संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के उपरांत ही गुरुकुल के विद्यार्थियों को वेद-शास्त्रों के अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है एवं प्राचीन वैदिक-सनातन परम्परा में यह ब्रह्मचर्य आश्रम की आवश्यक क्रिया एवं सोलह संस्कारों में से एक है | उपनयन को शास्त्रों में द्विज का दूसरा जन्म भी माना गया है | इस अवसर पर श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष विषद भाई मफत लाल की धर्म पत्नी रूपल बहन,ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन, अध्यक्षा उषा जैन, समस्त अलग प्रांतों से आए गुरु भाई बहन,सभी आचार्यगण, विद्यार्थी,अभिभावक एवं सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे |

Tags :

जरूरी खबरें