Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: जनअभियान के तत्वाधान में ग्राम खामघाट में सम्पन्न हुई आदर्श ग्राम की बैठक

Aditi News Team

Fri, Mar 7, 2025
जनअभियान के तत्वाधान में ग्राम खामघाट में सम्पन्न हुई आदर्श ग्राम की बैठक मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड चांवरपाठा के अंतर्गत चयनित आदर्श ग्राम खामघाट में आदर्श ग्राम के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम के लिए प्राथमिकता से किये जाने वाले विभिन्न कार्यों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। यह बैठक जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद श्री जय नारायण शर्मा और विकासखंड समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान की मौजूदगी में आयोजित की गई।   बैठक में आदर्श ग्राम के लिए प्राथमिकता से किए जाने वाले विभिन्न कार्य जैसे नशा व विवाद मुक्ति, सामाजिक समरसता, संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र, जल संरक्षण, पौधरोपण आदि महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर योजना बनाई गई। देव श्री दादाजी संत रेवा आश्रम अन्न क्षेत्र दक्षिणी तट खामघाट में सामुदायिक सहभागिता से पर्यावरण एवं जल संरक्षण व संवर्धन के लिए कंटूर ट्रेंच निर्माण, कैटल केनाल व पौधरोपण पर विस्तार से चर्चा कर उनके संरक्षण एवं रखरखाव के बारे में बताया गया।   बैठक में नवांकुर संस्था बिलथारी के श्री बाबूलाल नोरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के श्री तुलसीराम पटेल, श्री नर्मदा प्रसाद नोरिया, श्री गणेश पांडे, श्री आशीष पांडे, श्री राम सिंह नोरिया, श्री श्यामलाल महाराज, श्री हरिओम पांडे, अन्य सदस्यगण, ग्रामीणजन व महिलायें मौजूद थी।

Tags :

जरूरी खबरें