Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

घटना के तीन आरोपी मय मशरूका के गिरफ्तार

कमान अधिकारी के निर्देश अनुसार किया विशाल वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

: नर्मदापुरम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था, आंतरिक एवं नागरिक सुरक्षा पर ली गई बैठक

Aditi News Team

Sat, May 10, 2025
नर्मदापुरम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था, आंतरिक एवं नागरिक सुरक्षा पर ली गई बैठक ➡️जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरु करण सिंह द्वारा कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा कार्य योजना को लेकर समस्त एसडीएम एवं एसडीओपी की बैठक आज कलेक्टर सभा कक्ष में ली गई। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा बैठक में निर्देश दिए गए की जिले में शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द्ध बनाए रखने हेतु यथा आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए।   ➡️सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रामक खबरें फैलाने वाले व्यक्तियों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। साथ ही आपदा प्रबंधन हेतु सरकारी एजेंसियो, स्वयं सेवी संगठनों तथा आम जनता के बीच परस्पर सहयोग स्थापित किया जाए । नागरिक सुरक्षा हेतु वॉलिंटियर्स एवं आपदा मित्रों का चयन किया जाए एवं सभी चयनित वॉलिंटियर्स एवं आपदा मित्रों को प्रशिक्षण देकर सक्षम बनाया जाए।   ➡️पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरु करण सिंह ने समस्त एसडीओपीओ एवं पुलिस अमले को सतर्क , सजग एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहां की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप , फेसबुक, ट्विटर , इंस्टाग्राम आदि पर विशेष सेल गठित कर निगरानी रखी जाएगी एवं किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक भड़काऊ या झूठी जानकारी पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।   ➡️जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पृथक बैठक में जनप्रतिनिधियों से जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु, नागरिक सुरक्षा गतिविधियों एवं वॉलंटियर्स के चयन में आवश्यक सहयोग हेतु चर्चा की गई।   ➡️इस बैठक में लोक सभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी , राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीता सरन शर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह , सिवनी मालवा विधायक डॉक्टर प्रेम शंकर वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें