Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

: गाडरवारा,रक्तदान दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गाडरवारा के सदस्यों ने किया रक्तदान एवं खिचड़ी वितरण

Aditi News Team

Sat, Jun 14, 2025
रक्तदान दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब गाडरवारा के सदस्यों ने किया रक्तदान एवं खिचड़ी वितरण गाडरवारा। रोटरी क्लब जो कि हमेशा समाज सेवा,पीडि़त मानव सेवा के लिए जानी जाती है। इनका उद्देश्य ही समाज सेवा,पर्यावरण,स्वास्थ्य,शिक्षा सेवा आदि है। इसी क्रम में गाडरवारा क्लब के सदस्यों ने रक्तदान दिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल गाडरवारा में क्लब अध्यक्ष श्री रोटे.मनीष जायसवाल,सचिव अभिषेक बड़कुर,विवेक त्रिपाठी,प्रियंक सोनी एवं अभिनव घारू आदि सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटे.मिनेंद्र डागा ने बताया कि क्लब कितना गतिशील है एवं क्लब द्वारा क्या-क्या एक्टिविटीज मानव सेवा के लिए की जाती हैं इसी क्रम में आज रक्तदान दिवस के अवसर पर सभी ने रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है,और आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी एक व्यक्ति की भी जान बच सकती हो तो यह सबसे बड़ा दान कहलाता है। सचिव अभिषेक बड़कुर ने बताया कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि आज के समय में रक्तदान की बहुत ज्यादा आवश्यकता है और जागरूकता की कमी के चलते सभी लोग रक्तदान नहीं कर पाते।रक्तदान के उपरांत सभी ने मानव सेवा संघ के माध्यम से अस्पताल परिसर में खिचड़ी वितरण किया। क्लब से वरिष्ठ डॉ.रोटे.उमाशंकर दुबे,डॉ.महेश रघुवंशी,डॉ.शिप्रा कौरव,अशोक राजपूत,संजय गुप्ता,अस्पताल प्रभारी डॉ.उपेंद्र वस्त्राकार,डॉ.आशुतोष मेहता,निखिलेश साहू,अजय घारू एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जैन एवं अस्पताल परिसर की टीम उपस्थित रही। क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा बताया गया कि आज के समय में जिस तरह से एक्सीडेंट,आपदाएं,घटनाएं घट रही है जिसके उपरांत रक्त की कमी देखी जाती है,और ब्लड की कमी को महसूस करते हुए रोटरी क्लब के माध्यम से नागरहित में आज रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान किया एवं सभी से आग्रह किया कि वह भी अपना रक्तदान करें। रोटे.डॉ. उमाशंकर दुबे ने कहा कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के हिसाब से भी बेहतर होता है और रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर 3 से 6 महीने के दरमियान एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। गाडरवारा शासकीय अस्पताल डॉक्टर की टीम ने रोटरी क्लब सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया!

Tags :

जरूरी खबरें