Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: एकम सिंह के जीवन के संस्मरण सदा सर्वदा करते रहेंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
एकम सिंह के जीवन के संस्मरण सदा सर्वदा करते रहेंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित : सांसद दर्शन सिंह चौधरी डोभी ग्राम पंचायत मंगल भवन में मंगलवार को किसानों की बैठक संपन्न हुई। आयोजित बैठक में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सहित विभिन्न गांवों के किसान संघ के कार्यकर्ता एवं किसानों की उपस्थिति रही। उपस्थित किसान बंधुओ से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि एकम सिंह के जीवन के संस्मरण सदा सर्वदा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करते रहेंगे। हमेशा गांव गरीब किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले नरसिंहपुर जिले में किसान संघर्ष के पर्याय गौरवशाली व्यक्ति एकम पटेल के निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अगर बात की जाए एकम पटेल जी की तो वह किसान नेता के रूप में भी जाने जाते थे जिन्होंने कई बड़े-बड़े आंदोलन किसानों के हक के लिए किए हैं। किसान कल्याण के एकम सिंह का जीवन समर्पित रहा। जन कल्याण के लिए बह सबसे आगे रहते थे। क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज बुलंद करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही ही उन्होंने आगे कहा की मौत एक व्यक्ति की हो सकती है विचारों की नहीं एकम सिंह विचार है तोहर गांव में पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ है यह मौत एक इतिहास बना कर जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रत्येक गांव में किसानों के द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन करते हुए रचनात्मक कार्य किये जाएंगे। एवं दिनांक 8 मई 2025 को हाट बाजार डोभी में शाम 4 बजे वृहद रूप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक मे संगठन के पधाधिकारी व बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें