Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

: मूंग की उम्मीद, मगर मिला सिर्फ़ मौन, किसानों में मायूसी,अनुज ममार 

Aditi News Team

Tue, Jun 10, 2025
मूंग की उम्मीद, मगर मिला सिर्फ़ मौन, किसानों में मायूसी,अनुज ममार  गाडरवारा में मुख्यमंत्री की सभा को लेकर किसानों को उम्मीद थी कि वे मूंग खरीदी पर स्पष्ट बात करेंगे। लेकिन सभा समाप्त हो गई और किसानों की यह अहम मांग मंच से एक शब्द भी नहीं सुन पाई। स्थानीय नेताओं से भी किसानों को आस थी कि वे उनकी आवाज़ बनेंगे, लेकिन किसी भी नेता ने अपने भाषण में मूंग खरीदी का मुद्दा उठाना ज़रूरी नहीं समझा। बड़ी बड़ी बात जरूर हुई । सभा से पहले ही कांग्रेस और किसान संगठनों के कुछ नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर मूंग खरीदी की मांग उठाई जा रही थी, लेकिन उन्हें कार्यक्रम से पहले ही पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया, ताकि वे अपना विरोध दर्ज न कर सकें। मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण चल रहा था, और उसी समय अनेक किसान कमेंट्स के ज़रिए हमारी मूंग खरीदी करो जैसी मांगें कर रहे थे – यह अपने आप में बताता है कि यह मुद्दा किसानों के लिए कितना जरूरी और संवेदनशील है। अब सवाल यह है — क्या सरकार किसानों की इस ज़रूरी आवाज़ को सुनेगी, या फिर यह भी बाकी वादों की तरह बस एक चुप्पी में दब जाएगी?

Tags :

जरूरी खबरें