Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गाडरवारा में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स का हुआ सम्मान

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

: चल री सखी कार्यक्रम के तहत महिला मतदाताओं को कर रही प्रेरित

Aditi News Team

Thu, Apr 11, 2024
चल री सखी कार्यक्रम के तहत महिला मतदाताओं को कर रही प्रेरित महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चल री सखी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चल री सखी में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ता और स्वसहायता समूह की महिलाओं को शामिल किया गया है। ये महिलायें गांव- गांव और वार्डों में बनाये गये मतदान केन्द्रों में जाकर महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं को मेहंदी, रंगोली, गीत- संगीत, रैली आदि के माध्यम से प्रेरित कर रही हैं। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरी में बनाये गये मतदान केन्द्र क्रमांक 54 में चल री सखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों मेहंदी लगाकर मतदाताओं को प्रेरक संदेश दिया। महिलाओं ने अपने हाथों में स्लोगन लिखवाकर मतदाताओं को जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में दो चरणों में मतदान होना है, जिसमें संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मण्डला के अंतर्गत आने वाली जिले की एक विधानसभा क्षेत्र 118- गोटेगांव में 19 अप्रैल को और नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर, 120- तेंदूखेड़ा व 121- गाडरवारा में 26 अप्रैल को मतदान होना है।  

Tags :

जरूरी खबरें