Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

: नरसिंहपुर,जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री नागर अल्प प्रवास पर नरसिंहपुर आए जिले में ग्राम विकास के विविध आयामों पर कार्यों की ली जानकारी

Aditi News Team

Sat, Mar 1, 2025
जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री नागर अल्प प्रवास पर नरसिंहपुर आए जिले में ग्राम विकास के विविध आयामों पर कार्यों की ली जानकारी नरसिंहपुर।मप्र जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर जबलपुर भ्रमण के दौरान अल्प प्रवास पर नरसिंहपुर पहुंचे। यहां जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा एवं विकासखण्ड समन्वयकों से मुलाकात की। श्री नागर ने परिषद के ग्राम विकास के विविध आयामों पर कार्य कर रही नवांकुर संस्थाओं व ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की प्रगति के साथ परिषद के अधिकारी- कर्मचारियों व मैदानी अमले की जानकारी ली। श्री नागर ने वर्तमान में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के सम्पूर्ण मैदानी अमले के माध्यम से स्थानीय जन सहभागिता से प्रदेश के सभी विकासखण्डों में सेक्टर के एक ग्राम का चिन्हांकन कर ग्राम के स्थानीय सहभागिता व संसाधनों के आधार पर आदर्श ग्राम बनाया जाये। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी को आमजनों तक पहुंचाने व उनका प्रचार-प्रसार, नशामुक्ति के लिए नागरिकों को जागरूक करने, गौ संरक्षण व संवर्धन, ग्राम में पौध नर्सरी की स्थापना व संचालन, ग्राम सुरक्षा व स्वावलंबन के साथ ग्राम विकास एवं ग्रामोत्सव के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने जैसे कार्यों को स्थानीय परिस्थितियों व आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए करने के लिए निर्देशित किया।

Tags :

जरूरी खबरें