Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: नरसिंहपुर,अनियंत्रित कार ने मचाया तांडव, एक की मौत, महिला और गाय घायल, कार चालक फरार

Aditi News Team

Tue, May 6, 2025
रिपोर्टर आशीष साहू  अनियंत्रित कार ने मचाया तांडव, एक की मौत, महिला और गाय घायल, कार चालक फरार नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव नगर के व्यस्त क्षेत्र के रिप्टा कोपलेक्स के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और तबाही मचा दी। श्रीधाम मैरिज हॉल के सामने कार संख्या MP 20 CM 4035 अनियंत्रित होकर दो खड़ी फोरव्हीलर कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पास से गुजर रहे एक वृद्ध दंपति और एक गाय भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए प्राइवेट वाहन की मदद से घायल वृद्ध दंपति को अस्पताल पहुंचाया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। इनकाकहना बीती रात्रि शाम को हुई घटना में घायल दंपति बेलखेड़ी निवासी झलौन खूब्बू सिलावट उम्र 60 वर्ष मुन्नीबाई सिलावट 55 वर्ष 13वीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने गोटेगांव आए हुए थे जो कि रास्ते से गुजर रहे थे अचानक अनियंत्रित हुई कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए जिसमें देर रात्रि उपचार के दौरान खूब्बू सिलावट की मौत हो गई है जिसका मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । श्रीमती भावना मरावी एस.डी.ओपी गोटेगांव

Tags :

जरूरी खबरें