Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: नरसिंहपुर,थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्त में लगभग 04 लाख रूपये कीमत के सोने के अभूषण वरामद,

Aditi News Team

Thu, May 1, 2025
नरसिंहपुर,थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्त में लगभग 04 लाख रूपये कीमत के सोने के अभूषण वरामद,   दिनांक 12.08.2024 को प्रार्थी विकास पटैल पिता सत्यनारायण पटैल, उम्र 27 साल, निवसी गली नं. 03 धनारे कालोनी, नरसिहंपुर के घर से सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 603/2024 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी पूर्व हो चुका है गिरफ्तार -पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु घटना स्थल के आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही.कैमरे एवं तकनीकी आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश पतारसी की गयी जिनकी पहचान शुभम जयसवाल नि. बरेला जबलपुर एवं कन्हैया सोनी नि.चेरीताल जबलपुर के रूप में हुयी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा 29.09.2024 को प्रकरण के आरोपी रामानुज उर्फ शुभम जयसवाल पिता श्यामजीत जयसवाल, उम्र 26 साल, निवासी बरेला जबलपुर को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से सोने-चाँदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाकर जिला जेल नरसिहंपुर में दाखिल कराया गया था। घटना दिनांक से चल रहा था फरार, चोरी किए गए लगभग 4 लाख कीमत के सोने आभूषण के साथ गिरफ्तार - प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 28.04.2025 को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जाकर चोरी किये हुये सोने के आभूषण सोने के दो हार, सोने की 02 चूडी, सोने की एक अंगूठी, 02 सोने के कान के झाले कीमती करीबन 04 लाख 25 हजार रूपये के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालये के समझ प्रस्तुत किया जाकर जिला जेल नरसिहंपुर में दाखिल कराया गया है। कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका -थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षक जितेन्द्र सिहं, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक रोहित चन्पुरिया, आरक्षक अनुराग दुबे, आरक्षक संजय पाण्डे व सायबर सेल से महिला आर.कुमुद पाठक, नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें