Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: गाडरवारा,पंचांग पूजन कर नववर्ष मनाया

Aditi News Team

Sun, Mar 30, 2025
पंचांग पूजन कर नववर्ष मनाया गाडरवारा।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा नूतन वर्ष विक्रम संवत् 2082 चैत शुक्ल एकम बैठकी के दिन परंपरागत रूप से प्रातः की मंगल बेला में पंचांग पूजन संपन्न किया गया ।ज्ञात हो कि भारतीय नव वर्ष पर नया पंचांग प्रारंभ होता है जिसकी शुरुआत में बैठकी के दिन पूजन की जाती है।पूजन कर प्रसाद का वितरण हुआ और सामूहिक आरती हुई । इस अवसर पर पंचांग के वार्षिक प्रतिफल का वाचन किया गया जिसमें यह बताया गया कि यह सब संवत्सर भारत के लिए आर्थिक रूप से स्थिरता व विकास लेकर आएगा, न्यायपालिका से जुड़े बड़े फैसले आ सकते हैं, गर्मी व बारिश के असामान्य प्रभाव की संभावना है और विश्व में अशांति रहेगी।पूजन विधि पंडित शांतनु शर्मा, पंडित विश्वनाथ दुबे द्वारा संपन्न कराई गई।। कार्यक्रम में डॉक्टर उमेश द्विवेदी ,महेश अधरुज ,नागेंद्र त्रिपाठी ,कृष्णगोपाल स्वामी, आनंद दुबे, सुबोध राजोरिया, बृजेश अधरुज, संदीप स्थापक, रमाकांत पाराशर, विनायक द्विवेदी, नागेंद्र शुक्ला, सुरेन्द्र द्विवेदी आदि उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें