Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर पुलिस की ओर से जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष सर्चिंग अभियान।

Aditi News Team

Sun, Mar 24, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की ओर से जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष सर्चिंग अभियान। शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वालों पर की जावेगी कठोर कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार एवं नरसिंहपुर पुलिस की ओर से होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया एवं विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :-फ्लैग मार्च एवं सर्चिंग अभियान का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नागेन्द्र पटेरिया, अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्रीमति मोनिका तिवारी, अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा एवं अनु. अधिकारी पुलिस, तेन्दूखेडा श्री मधुर पटेरिया एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निदेश देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें :- पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की गई है कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ त्यौहार को मनाए। त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें