Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: सिहोरा,शरद पूर्णिमा के अवसर पर एवं नगर गौरव प्रशाद सागर महाराज जी के दीक्षा दिवस जैन समाज द्वारा विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Thu, Oct 17, 2024
अनिल जैन सिहोरा  सिहोरा।शरद पूर्णिमा के अवसर पर एवं आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महामुनिराज एवं आचार्य समय सागर जी एवं परम पूजनीयमाताजी ज्ञानमती माताजी के जन्म महोत्सव एवं नगर गौरव प्रशाद सागर महाराज जी का दीक्षा दिवस के अवसर पर जैन समाज द्वारा विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।आयोजन के प्रथम चरण में पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप दुबे द्वारा गुरुवर के संदर्भ में संस्मरण सुनाए एवं उन्होंने जैन मुनियों के त्याग का वर्णन किया तत्पश्चात सिहोरा जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन जी अनुपमसराफ, राजेश दहिया जी शिशिर पाण्डे जी ,अंकित तिवारी जी वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे जी ने भी आचार्य श्री के विषय पर प्रकाश डाला एवं सभी के द्वारा मंदिर की निर्माण की भूरी भूरी प्रशंसा की गई उपरोक्त कार्यक्रम में समाज के विद्या सागर सेवा समिती के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन जी, पार्षद बेटू शर्मा, गणेश दहिया,अंकुश नायक,अनिल पिल्ले,देवेंद्र जैन जीसमाज के वरिष्ठ जन प्रकाश जैन सतीश जैन अंकुर जैन जी अमन जैन प्रवीण दान,पति संदीप जैन डॉक्टर प्रकाश जैन जी विवेक जैन गगन जैन आदि द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रसाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लगभग 3 घंटे तक लगातार क्रम में चलता रहा कार्यक्रम का सफल संचालन मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज जैन द्वारा किया गया एवं समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष जी से निवेदन किया गया की नगर पालिका में 18 वार्ड है एक वार्ड का नाम आचार्य विद्यासागर वार्ड के नाम से किया जावे कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त खितौला जैन समाज का सराह नी ययोगदान रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें