Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: नरसिंहपुर में आ रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम वाले महाराज

Aditi News Team

Fri, May 17, 2024
संदीप राजपूत नरसिंहपुर नरसिंहपुर में आ रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम वाले महाराज नरसिंहपुर। देश विदेश में जाने माने बागेश्वर धाम वाले पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही नरसिंहपुर की धरा पर हनुमत कथा करने आने वाले है, हनुमत कथा सुनने वा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देखने उमड़े जन सैलाब। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 जून से 10 जून तक हनुमंत कथा करेंगे,, इस बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 08 जून को दरबार भी सजाएंगे, जिसमे कई जिलों के व्यक्ति बड़ी संख्या मे पहुचेंगे। आयोजक समिति ने बताया कि हमारे लिए वा हमारे जिले के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि बागेश्वर धाम सरकार के अनन्य भक्त पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर हमारी जमीन पर पड़ने जा रहे है, हम सभी धन्य हो जायेंगे। नरसिंहपुर शहर से लगे ग्राम नवलगांव मैं होने जा रही है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखार बिंद से हनुमत कथा। आयोजक समिति ने बताया कि हनुमत कथा के लिए 35 एकड़ भूमि में पंडाल, स्टेज और भंडारा की व्यवस्था की जा रही है। और 60एकड़ में पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। हनुमत कथा को लेकर आयोजन समिति और प्रशासन के बीच चर्चा जारी है जिससे किसी प्रकार का कोई व्यवधान कथा के बीच उत्पन्न ना हो पाए। जब से नरसिंहपुर जिले की जनता को पता चला है तब से जनता श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने हेतु उत्साहित हो रही है।

Tags :

जरूरी खबरें