Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: सिहोरा,बारह दिनों से हाईवे सड़क किनारे लगातार चल रहा भंडारा,महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले विभिन्न प्रदेशों के यात्री रुक रहे।

Aditi News Team

Sat, Feb 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  सिहोरा,बारह दिनों से हाईवे सड़क किनारे लगातार चल रहा भंडारा,महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले विभिन्न प्रदेशों के यात्री रुक रहे। मानवता की सेवा कार्य सच्ची सेवा.. राजमणि सिंह बघेल  सिहोरा।राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जबलपुर सिहोरा हाईवे सड़क मार्ग पर गांधीग्राम तिराहे पर मानव सेवाभाव का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है यहां पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के संयोजन में लगातार 12 दिवसों से दिन और रात में जहां महाकुंभ प्रयागराज जाने आने वाले यात्रियों को स्वल्पाहार, भोजन, चाय, पानी का वितरण किया जा रहा है, वहीं जो यात्री रात्रि के समय यात्री निःशुल्क विश्राम भी कर रहे हैं रात्रि विश्राम करने वाले यात्रियों के लिए प्रसाधन, सोने के कपड़े, स्नान हेतु व्यवस्था आदि का प्रबंध भी किया गया है। 12 दिवसों से लगातार किया जा रहा भंडारा.... हाइवे सड़क किनारे आयोजित इस भंडारे में भारत के विभिन्न प्रदेशों मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक सहित अनेक प्रदेशों के महिला पुरुषों की बड़ी संख्या में यात्रियों ने इस भंडारे में भोजन ग्रहण कर मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। *एक बार में हजारों लोगों का बन रहा खाना.... भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल द्वारा भंडारे कार्यक्रम में भोजन बनाने के लिए ऐसे बर्तन की उपलब्धता कराई गई है कि 5 हजार लोगों का खाना एक साथ बन जाता है , जहां खाना के तैयार किया जाता है वहां भक्तों की टीम सेवाकार्य में लगी हुई है । यहां पर लगे तीन बड़े कड़ाह में पहले कड़ाह में चावल तैयार हो रहा था। इसमें एक बार में एक से 50किलो चावल तैयार हो जाता है। बड़ी करहैयों में एक बार में 50 पूरियों निकलती हैं। यह क्रम दिनभर और देर रात तक जारी रहता है इस संबंध में भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए इस सहयोग और सेवाभाव से उन्हें, उनके परिवार और पूरी टीम को आत्मिक सुख प्राप्त हो रहा है। श्री बघेल ने कहा है कि मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। *विधायक भी पहुंचे भंडारे में... हाइवे सड़क मार्ग तिराहा गांधीग्राम में बारह दिनों से लगातार चल रहे भंडारे में भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल,पाटन विधायक अजय बिश्नोई , पनागर विधायक इंदु तिवारी, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े, नीरज सिंह ठाकुर परिवार सहित पहुंच चुके हैं।

Tags :

जरूरी खबरें