Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: थाना जुझारनगर पुलिस ने ग्राम खेरा में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
थाना जुझारनगर पुलिस ने ग्राम खेरा में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को 12 घंटे में किया गिरफ्तार आरोपी भोला अनुरागी छेड़छाड़ एवं जुंआ के 3 अपराधों में पूर्व से लिप्त विगत दिवस थाना जुझारनगर क्षेत्र के ग्राम खेरा निवासी दुकानदार फरियादी की मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना जुझारनगर में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर चोट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। थाना जुझारनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी भोला अनुरागी पिता कल्लू अनुरागी निवासी ग्राम खेरा थाना जुझारनगर को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। अभियुक्त छेड़छाड़, जुंआ जैसे 3 अपराधों में पूर्व से लिप्त है, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षक राममूर्ति, रामवीर, अनिल, विपिन, अमन, शुभम की भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें