Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल वनतारा का उद्घाटन किया

Aditi News Team

Tue, Mar 4, 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल वनतारा का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के जामनगर में वन्य जीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास की अनूठी पहल वनतारा का उद्घाटन किया। श्री अनंत अंबानी और उनकी टीम के सहानुभूतिशील प्रयासों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वनतारा पारिस्थितिकी स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को बढ़ावा देते हुए जानवरों के लिए सुरक्षित पर्यावास प्रदान करता है। श्री मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा: "वनतारा नामक एक अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल का उद्घाटन किया, जो पारिस्थितिकी स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को बढ़ावा देते हुए जीव-जन्तुओं के लिए एक सुरक्षित पर्यावास प्रदान करती है। मैं इस अत्यंत सहानुभूतिशील प्रयास के लिए श्री अनंत अंबानी और उनकी पूरी टीम की सराहना करता हूं।" "वनतारा जैसा प्रयास वाकई सराहनीय है, यह हमारे सदियों पुराने लोकाचार का जीवंत उदाहरण है कि हम उन जीव-जन्तुओं की भी रक्षा करते हैं जो इस पृथ्वी पर हमारे साथ रहते हैं। यहां कुछ झलकियां हैं..." “जामनगर में वनतारा की मेरी यात्रा की कुछ और झलकियां।”

Tags :

जरूरी खबरें