Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: गाडरवारा,प्याऊ शुभारंभ के साथ सत्तु वितरण किया गया

Aditi News Team

Mon, Apr 21, 2025
प्याऊ शुभारंभ के साथ सत्तु वितरण किया गया गाडरवारा । स्थानीय बीजासेन सेवा कल्याण समिति कौडिय़ां रोड के तत्वावधान में प्रतिष्ठित किराना व्यापारी बैकुंठवासी पचकौडीलाल सरावगी की स्मृति में पुरानी गल्ला मंडी में ठंडा पेयजल प्याऊ व्दितीय का शुभारंभ बंटी सरावगी व पारिवारिक जनो के कर कमलों से सुसंपन्न हुआ!/इस अवसर पर सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील राजपूत, संजय गुप्ता, रीतेश राय हंसराज मालपानी, अशोक मोलासरिया शुभम राजपूत पार्षद के अलावा इलाके के प्रतिष्ठित अनिल लूनावत, ज्ञान कोचर, महेश मालपानी, रीतेश सोनू पटेल, लखन साहु,मयंक जैन, नीलम जैन ज्वेलर्स संजय गुप्ता पत्रकार, राजू कठल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे । वैदिक संस्कृति और संस्कारों से पूजा अर्चना कर उद्घाटन के बाद लोकपरम्पराओ के संवर्धन की दिशा में वैशाख माह में सत्तु वितरण किया गया । उल्लेखनीय है कि बीजासेन मां सेवा कल्याण समिति अनेक वर्षों से लगातार गर्मी के दिनों में नगर में विभिन्न भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पानी की सहज उपलब्धता के लिए जनसेवा के लिए प्याऊ खोलने का श्रेष्ठतम कार्य कर रही है इसके प्रणेता सुनील राजपूत शास्त्री वार्ड है इनकी सर्वत्र प्रशंसा की जाए रही है।

Tags :

जरूरी खबरें